Home Astrology Kundli Horoscope पसंदीदा फल बताते हैं आपका व्यक्तित्व personality type

पसंदीदा फल बताते हैं आपका व्यक्तित्व personality type

पसंदीदा फल बताते हैं आपका व्यक्तित्व Your favorite fruit shows your personality

पसंदीदा फल बताते हैं आपका व्यक्तित्व personality type

इंसान काम करता है और फल की इच्छा भी करता है। लेकिन यहां पाने वाले नहीं, बल्कि खाने वाले फल की बात हो रही है। लोग तरह-तरह के फल खाना पसंद करते हैं। फलों की पसंद बताती है कि आपका व्यक्तित्व क्या है।

फल ज्योतिष बताता है कि व्यक्ति की पसंद, नजरिया और राय क्या हो सकती है। अगर आपको भी किसी के व्यक्तित्व को जानना है तो बस ये जान लीजिए कि वो कौन सा फल खाना पसंद करता है।

फल ज्योतिष के अनुसार सेब पसंद करने वाले लोग उत्साही और खुश मिजाज होते हैं। आर्थिक मामलों में यह थोड़े लापरवाह होते हैं। इनमें बचत करने की प्रवृति कम होती है। इन्हें नए कपड़ों एवं संगीत का शौक होता है। ऐसे लोगों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। संकट के समय धैर्य से काम लेते हैं।

सेब पसंद करने वाले लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं, इसलिए इन्हें जितनी जल्दी गुस्सा आता है, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाता है। ये जिनसे प्यार करते हैं, उसके लिए कुछ भी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके इस गुण के कारण दांपत्य जीवन खुशहाल होता।

जिस व्यक्ति को आम पसंद होता है, उन्हें बहलाना आसान नहीं होता। वह जिंदादिल होते हैं और इनमें नेतृत्व की योग्यता भरपूर होती है। यह अपनी पहचान खुद बनाना पसंद करते हैं। हर कदम सोच समझकर उठाते हैं और जल्दी किसी की बातों में नहीं आते हैं।

यह किसी बात को लेकर अपने मन में एक बार जो अवधारणा बना लेते हैं, उससे डिगाना इन्हें कठिन होता है। अपने इस गुण के कारण ये जल्दी धोखा नहीं खाते हैं। इनका हृदय उदार होता है। जरूरमंदों की सहायता के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। व्यवसायिक जीवन में यह जितने कड़क होते हैं, पारिवारिक जीवन में उतने ही नरम रहते हैं। जीवनसाथी के साथ इनका व्यवहार बच्चों के जैसा होता है।

केला पसंद करने वाले नरम दिल होते हैं। जिसे गुरू का प्रिय केला पसंद होता है, वह नरम दिल वाले व्यक्ति होते हैं। ऐसे लोग काफी भावुक और धार्मिक प्रवृति के होते हैं।

अपने इस स्वभाव के कारण यह अक्सर धोखा खाते हैं। कठिन परिस्थितियां आने पर यह जल्दी आत्मविश्वास खो देते हैं और घबरा जाते हैं, जिससे इनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। प्यार के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें पूरा सहयोग देते हैं। इनके इस स्वभाव के कारण दांपत्य जीवन में इन्हें अपने साथी से भी पूरा सहयोग और स्नेह मिलता है।

अंगूर जिन्हें पसंद होता है, वह गर्म मिजाज के व्यक्ति होते हैं। कोई बात पसंद नहीं आने पर इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है, लेकिन इनका गुस्सा अधिक समय तक नहीं रहता है। यह काफी जोशीले और उत्साही होते हैं। जीवन के हर पल को उत्साह के साथ जीना पसंद करते हैं। इसलिए दोस्तों के बीच लोकप्रिय रहते हैं।

आपके दिल में किसी के लिए कोई गिला-शिकवा नहीं रहता है। खबूसरती आपको आकर्षित करती है। आप सुन्दर लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आपमें अधिक रूचि होती है। इसलिए दोस्तों में विपरीत लिंग वाले लोग ही अधिक होते हैं, जैसे लड़कों के दोस्तों में लड़कियां ज्यादा होती हैं, जबकि लड़कियों के अधिक लड़के दोस्त होते हैं।

नारियल पसंद करने वाले दिल से ज्यादा दिमाग को अहमियत देते हैं। बहुत ही बुद्घिमान और चतुर इंसान होंगे। मिलनसार स्वभाव के कारण दोस्ती का दायरा काफी बड़ा होता है। बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा ऊंचाई पर पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

खास तौर पर नौकरी एवं व्यवसाय के क्षेत्र में खुद को दूसरों से ऊपर देखने की हसरत रखते हैं। किसी बात को करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण काफी तरक्की करते हैं। नारियल पसंद करने वाले लोग प्यार के मामले में दिल से ज्यादा दिमाग को अहमियत देते हैं। यह चाहते हैं कि इनका साथी अक्लमंद हो।

संतरा पसंद करने वाले दोस्ती ईमानदारी से निभाते हैं। फ्रूट एस्ट्रोलॉजी के अनुसार अगर आपको संतरा अधिक पसंद है तो आप शर्मीले स्वभाव के हो सकते हैं। आप होशियार और अक्लमंद होंगे।

कोई भी काम आप धैर्य और समझदारी से करते हैं। जल्दबाजी में कोई काम करके अपना नुकसान कर लेना आपका स्वभाव नहीं होता है। आप काफी धैर्यवान और मेहनती होते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना आपकी फितरत होती है। दोस्ती को ईमानदारी पूर्वक निभाते हैं और प्यार पर आपका यकीन होता है।

किसी भी समस्या को बातचीत से सुलझाना आपको पसंद होता है। वाद-विवाद से जितना हो सके, आप बचने की कोशिश करते हैं। इसलिए कभी-कभी लोग दब्बू समझ लेते हैं।

पपीता पसंद करने वालों को रोमांच पसंद आता है। जिन लोगों को पपीता पसंद आता है वह बहुत ही उदार और निडर स्वभाव के होते हैं। इन पर बुध का प्रभाव अधिक रहता है। इनमें तार्किक शक्ति भरपूर होती है।

इनके इस गुण के कारण विपरीत लिंग के व्यक्ति इनकी ओर आकर्षित होते हैं। पपीता पसंद करने वाले लोगों को रोमांच काफी अच्छा लगता है। नई-नई जगह देखना, नये लोगों से मिलना इन्हें पसंद होता है। इनमें सोचने समझने की शक्ति गजब की होती है, साथ ही यह काफी सक्रिय भी होते हैं, जिससे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए उच्च पद तक पहुंच जाते हैं। अपने दोस्तों एवं सहकर्मियों के लिए ये प्रेरणा के स्रोत होते हैं।

अमरूद पसंद करने वाले भाग्य के धनी होते हैं। अमरूद को धनु राशि के प्रभाव में माना जाता है, जिसका स्वामी बृहस्पति ग्रह है। अमरूद पसंद करने वाले लोग बुद्घिमान होते हैं और पढ़ने-लिखने में रूचि होती है।

ईश्वर के प्रति श्रद्घावान होते हैं, लेकिन किसी भी मान्यता को तर्क की कसौटी पर परखने के बाद उन पर विश्वास करते हैं। खाने-पीने के शौकीन होते हैं। जो लोग जीभ पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं, उन्हें मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है।

ब्लड प्रेशर, लीवर, डायबिटीज एवं अर्थराईटस नामक रोग इन्हें हो सकता है। झुककर चलने की इनमें आदत होती है। अमरूद पसंद करने वाले लोग भाग्य के धनी होते हैं और राजनीतिक दांव-पेच में भी माहिर होते हैं।

बुद्घि और ज्ञान से यह अपने क्षेत्र में उच्च पद पर विराजमान हो सकते हैं। इनमें प्रबंधन की भी योग्यता होती है।